Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

श्री अरिहंत चक्र महामंडल विधान में मुनि संघ के सानिध्य में 24 तीर्थंकर के अर्घ्य समर्पित

श्री अरिहंत चक्र महामंडल विधान में मुनि संघ के सानिध्य में 24 तीर्थंकर के अर्घ्य समर्पित

  
दमोह। नगर के मध्य उमा मिस्त्री की तलैया में सकल जैन समाज द्वारा नन्हे मंदिर नवीन निर्माण कार्य हेतु श्री अरिहंत चक्र 24 समवशरण महामंडल विधान चल रहा है। विधान के छठवें दिन 24 तीर्थंकरों का पूजन करके अर्घ्य समर्पित किए गए। सोमवार को सहस्त्र कूट विधान में 1008 वर्ग चढ़ाए जाएंगे। संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी की मंगल प्रेरणा एवं आशीर्वाद से उनके शिष्य मुनिश्री पदम सागर एवं छुल्लक श्री तात्पर्य सागर जी के सानिध्य में 3 मार्च तक चलने वाले अरिहंत चक्र महामंडल विधान का छटवा दिन अनेक मामलों में ऐतिहासिक रहा। श्री जी के अभिषेक शांति धारा पूजन उपरांत आज अनेक मंदिरों के आसानियों ने विधान स्थल पर आकर द्रव्य पूजन सामग्री समर्पित करते हुए मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को प्रातः बेला में प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी दीपक भैया, सुरेश शास्त्री, अभिषेक शास्त्री, रोहित भैया, मोनू भैया, स्वतंत्र भैया, अभिषेक भैया आदि के निर्देशन में श्री जी का अभिषेक शांति धारा पूजन संपन्न हुई।  मुख्य शांति धारा करने के साथ श्रावक श्रेष्ठि बनकर समोशरण में पूजन का सौभाग्य एन के जैन, महेंद्र जैन, सुनील वेजीटेरियन परिवार, विमल जैन बटियागढ़ परिवार, दीपक जैन, हर्ष कंप्यूटर परिवार, एस के जैन, डॉ आरके जैन परिवार, अभिषेक जैन, चंद्र कुमार परिवार सहित अनेक परिवारों ने शांति धारा पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया। आज शाम की महा आरती का सौभाग्य महिला मंडलों को प्राप्त हुआ। विधान अवसर पर आज भगवान श्री श्रेयांश नाथ से लेकर भगवान महावीर स्वामी तक 14 तीर्थंकरों की पूजन करते हुए पंचकल्याणक मना कर पूर्ण अर्घ्य समर्पित किए गए।
नन्हे मंदिर निर्माण हेतु आज भी हुई दान राशि की घोषणा
विधान समिति के संयोजक महेश दिगंबर ने बताया कि नन्हें मंदिर में बन रही चौबीसी हेतु आज चार श्रावक श्रेस्ठी परिवारों ने श्री जी के समोशरण में मुनि श्री पदम सागर जी संघ के समक्ष श्री फल चढ़ाकर घोषणा की। श्री सौरभ लहरी परिवार, सचिन तारा प्रिंटर्स परिवार, महेंद्र जैन करुणा सुनील वेजीटेरियन परिवार, विनय मलैया पथरिया वाले परिवार ने एक एक मूर्ति स्थापना हेतु ग्यारह ग्यारह कलश की राशि की घोषणा की। मुख्य समोशरण में स्वर्ण ध्वजा स्थापित करने का सौभाग्य ब्रह्मचारी रोहित भैया परिवार विजयनगर ने प्राप्त किया।  विधान समिति के अध्यक्ष महेश दिगंबर ने बताया कि नन्हे मंदिर में बनने वाली चौबीसी में अब चार प्रतिमा ही शेष बची है। अनेक मंदिरों से आज भी आई द्रव्य पूजन सामग्री रविवार को अनेक मंदिरों के आसामी विधान स्थल पर पूजन द्रव्य सामग्री लेकर पहुंचे जिनका तिलक बंधन से स्वागत मंदिर कमेटी द्वारा किया गया। इस दौरान वैशाली नगर मंदिर, शिवनगर मंदिर, वसुंधरा नगर मंदिर, विजयनगर मंदिर, स्टेशन रोड कांच मंदिर, सागर नाका सद्गुवा जैन मंदिर, नेमीनगर जैन मंदिर आदि से आए आसामियों ने विधान हेतु द्रव्य पूजन सामग्री भेंट करके मुनि श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपरोक्त सभी मंदिरों के महिला मंडल तथा समितियो द्वारा नन्हे मंदिर निर्माण कार्य हेतु मंडप स्तंभ आदि निर्माण हेतु राशि की घोषणा की। बांदकपुर सरपंच सुनील डवोलिया परिवार, अभिषेक जैन आरआई परिवार, समीर सराफ निधि सराफ अभाना वाले परिवार, साधना जैन नेमीनगर एवं सुधा जैन त्रिमूर्ति परिवार के द्वारा भी मंदिर हेतु दान राशि की घोषणा की गई।
समवशरण से हुई मुनि श्री पदम सागर जी दिव्य देशना
रविवार को एक बार पुनः मुख्य समवशरण से मुनि श्री पदम सागर जी महाराज की दिव्य देशना का लाभ सभी को प्राप्त हुआ। मुनि श्री ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए विशेष पर अवसर पर किए गए दान की महत्वता बताते हुए एक राजा द्वारा अपने मंत्री से चार एक समान मूर्तियों में से श्रेष्ठ मूर्ति का पता लगाने का प्रसंग सुनाते हुए श्रेष्ठ एवं पूज्य प्रतिमा के गुण बताएं। मुनि श्री ने विधान समापन अवसर पर 3 मार्च मंगलवार को प्रात हवन पूजन तथा दोपहर में श्रीजी की पालकी शोभायात्रा निकाले जाने के कार्यक्रम को अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए शक्ल जैन समाज से सापरिवार सहभागिता की अपील की। विधान में आज होने वाले कार्यक्रम विधान के सातवें दिन सोमवार को शांति धारा करने का सौभाग्य मीनू भैया विजय आयरन परिवार, विपुल कुमार संतोष गंगरा आशीर्वाद परिवार, रमेश जैन चक्रवर्ती परिवार, संतोष सिंघई पूर्व अध्यक्ष कुंडलपुर परिवार, दीप जैन इंदौर मीनल नायक दमोह परिवार, पदमचंद खली कुबेर इंद्र परिवार, देवेंद्र जैन लाट साव परिवार, कैलाश जैन पिपरिया वाला परिवार ने प्राप्त किया है। सोमवार को जिन सहस्त्रनाम विधान के साथ 1008 अर्घ्य समर्पित किये जायेंगे। नन्हे मंदिर समिति के अध्यक्ष नवीन निराला ने बताया कि चौबीसी हेतु अभी तक 20 प्रतिमाओं की स्थापना हेतु स्वीकृति मिल चुकी है।  20 मंडप तथा 32 में से 20 स्तंभ निर्माण की घोषणा दानदाताओं द्वारा की जा चुकी है। कुछ ही मूर्तियां मंडप तथा स्तंभ शेष बचे हैं। विधान संपन्न होने के पूर्व मूर्ति स्थापना मंदिर निर्माण हेतु सहभागिता की घोषणा करने की अपील सभी से की गई है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!