मध्य प्रदेश
Trending
शिक्षक पात्रता परीक्षा टी ई टी 2026 को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री एवं आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा टी ई टी 2026 को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री एवं आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
दमोह। वर्तमान में शिक्षकों की प्रमुख समस्या टी ई टी परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ दमोह द्वारा लगातार जिला ओर प्रदेश स्तर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं शासन से चर्चा कर इस समस्या के निराकरण हेतु उचित कदम उठाने का अनुरोध कर रहा है वहीं प्रदेश स्तर पर प्रांतीय इकाई इस समस्या को लेकर सक्रियता से कार्य कर रही है। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं महामंत्री राकेश गुप्ता ने आज भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी के आवास पर पहुंचकर टी ई टी परीक्षा स्थगित करने एवं उत्तर प्रदेश सरकार की भांति सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में पुनर्विचार याचिका लगाने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा । स्कूल शिक्षा मंत्री ने तत्काल मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल से दूरभाष पर चर्चा की एवं विभाग भी समूचे शिक्षक संवर्ग के हित में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाएगा, ऐसा आश्वासन उनके द्वारा दिया गया। इसके बाद प्रांत अध्यक्ष एवं महामंत्री ने लोक शिक्षण संचालनालय पहुंच कर आयुक्त एवं संचालक से बिंदुवार विस्तृत चर्चा की। संचालक लोक शिक्षण श्री के के द्विवेदी द्वारा चर्चा के दौरान अपर संचालक सुश्री कामना आचार्य एवं अन्य अधिकारियों को बुलाकर शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में स्थिति स्पष्ट की । परीक्षा की तिथि बढ़ाने, पब्लिक डोमेन में सूची डालने व किन शिक्षकों को इसमें सम्मिलित होना है, इसकी विस्तृत जानकारी देने एवं सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाने संबंधी चर्चा की गई, चर्चा के द्वारा विभाग द्वारा संघ को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ दमोह के वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री पारस कुमार जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन,संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष कमलेश सेन, संजय पाठक, अरविंद चौराहा, मनीष भारद्वाज, आर बी सिंह, नीतेश पाठक, महेश गुप्ता, श्रीमती दीपमाला जैन, नीलेश जैन, भागचंद जैन, संदीप सोनी, महेश विश्वकर्मा, अरविंद पटेल, जितेंद्र खटीक, अमित जैन, अशोक साहू आदि ने प्रांतीय इकाई द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रांताध्यक्ष डॉ श्री क्षत्रवीर सिंह राठौर जी एवं महामंत्री श्री राकेश गुप्ता जी के प्रति आभार व्यस्त किया है।


