सांसद राहुल सिंह लोधी के साथ दमोह लोकसभा क्षेत्र के युवाओं ने किया लोकसभा एवं राष्ट्रपति भवन का भ्रमण संसद की कार्यवाही के दौरान अपने सांसद को देखकर युवा प्रफुल्लित
सांसद राहुल सिंह लोधी के साथ दमोह लोकसभा क्षेत्र के युवाओं ने किया लोकसभा एवं राष्ट्रपति भवन का भ्रमण संसद की कार्यवाही के दौरान अपने सांसद को देखकर युवा प्रफुल्लित

*सांसद राहुल सिंह लोधी के साथ युवाओं ने किया संसद और राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, कार्यवाही देख हुए गौरवान्वित*
दमोह/- दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के युवाओं ने संसद भवन एवं राष्ट्रपति भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं को लोकसभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिला, जिससे वे अत्यंत उत्साहित और गौरवान्वित नजर आए। संसद के बजट सत्र के दौरान अपने सांसद की सक्रिय उपस्थिति देखकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा पटैल ने कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें अपने सांसद के मार्गदर्शन में नई संसद के बजट सत्र का अवलोकन करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि सांसद ने संसद भवन की विशेषताओं से भी सभी को अवगत कराया।
युवाओं ने खास तौर पर उस समय गर्व महसूस किया, जब सांसद राहुल सिंह लोधी ने लोकसभा में दमोह में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई। इससे क्षेत्र के विकास को लेकर युवाओं में नई उम्मीद जगी। इस भ्रमण में दमोह लोकसभा क्षेत्र से पथरिया के प्रतिनिधि विवेक श्रीधर, भाजपा नेता भाई साहब पटेल, जनपद सदस्य जबेरा जय सिंह कडोपा, युवा नेता कृष्णा पटेल, विकास शर्मा, कृष्ण प्रताप सिंह एवं विवेक वीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

