Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

राज्यमंत्री श्री लोधी, सांसद दमोह श्री लोधी ने किये विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

राज्यमंत्री श्री लोधी, सांसद दमोह श्री लोधी ने किये विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

दमोह :
दमोह जिले के तेजगढ़ में विकास कार्यों को प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया।
पतलोनी गांव में 17.04 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन तालाब का लोकार्पण किया गया। यह तालाब स्थानीय किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, ग्रामीणों के दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। साथ ही तेजगढ़ से तहसील मार्ग तक 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड का भूमिपूजन किया गया।इस सड़क के निर्माण से आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। खासकर बारिश के मौसम में जो समस्याएं ग्रामीणों को झेलनी पड़ती थीं, उनसे काफी राहत मिलेगी। यह सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें और किसानों तथा आम नागरिकों को बेहतर जीवन के अवसर मिलें। यह आयोजन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा तथा क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी, रूपेश सेन, मूरत सिंह, भारत सिंह, रानू नामदेव, विनीता कुलस्ते, कृष्ण प्रताप सिंह, संग्राम सिंह, संतकुमार पाल, सत्यपाल सिंह, डॉ. मनोहर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!