Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनो से की मुलाकात

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनो से की मुलाकात

दमोह। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान विधायक अजय सिंह राहुल भेया का आगमन जिला कांग्रेस कार्यालय दमोह में हुआ इस उपलक्ष्य में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटैल, पूर्व विधायक अजय टंडन एवं पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया वहीं कार्यालय में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये अजय सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेस जनों को एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करना होगा तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करना होगा जिससे भविष्य में आमजन का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हो सके तथा कांग्रेस की सरकार बने। जिला अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि स्व. श्री अर्जुन सिंह का पूरा राजनीतिक जीवन अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगो के उत्थान के लिये समर्पित रहा। उन्होने हमेशा यह माना है कि जब तक समाज का आखिरी व्यक्ति सशक्त नहीं होगा तब तक देश की प्रगति अधूरी है । उन्होने मुख्य मंत्री के रूप में ऐसी कई योजनायें शुरू की जिससे गरीबों के जीवन में भारी बदलाव आया। उन्होने कहां कि जिस प्रकार स्व. अर्जुन सिंह जी का प्रेम स्नेह व मार्गदर्शन दमोह जिले के लोगो को मिला वैसा ही प्रेम स्नेह व मार्गदर्शन अजय सिंह (राहुल भैया) का मिलता रहेगा। पूर्व विधायक अजय टंडन ने स्व. श्री अर्जुन सिंह जी द्वारा भारत के विकास में किये गये कार्यो पर प्रकाश डालते हुये उन्हे स्मरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के भूतपूर्व नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उन्हे नमन किया। कार्यक्रम में आये समस्त कांग्रेसजनें का आभार संगठन मंत्री नितिन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर दमोह कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटेल,पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान पूर्व विधायक प्रताप सिंह, पूर्व विधायक स्नेह सलिला हजारी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी राव बृजेन्द्र सिंह, प्रदीप खटीक, वीरेन्द्र दबे, तिलक सिंह, लक्ष्मण सिंह, संजय चौरसिया, लाल चंद राय, प्रदीप पटेल, परम यादव, राव लाखन सिंह, राशू चौहान, निधि श्रीवास्तव, रजनी ठाकुर, गीता लोधी, संध्या लोधी, मंजूलता श्रीवास्तव, विक्रम ठाकुर, पप्पू कसौटिया, रफीक खान, जीशान पठान, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष ओ.पी. शर्मा, नीलेश यादव, मोहन आदिवासी, संतोष रजक, डालचंद कुशवाहा, योगेश सराफ, योगेश पटेल, एम एम राही, नन्दे लाल चौरसिया, सतीश लोधी, आशाराम चौधरी, नितिन ताम्रकार, प्रदीप पटैल, रत्नेश सोनी, ऋषभ सिंघई, तुलाराम यादव, रोहन पाठक, डी पी पटैल, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरेशी, गोविन्द तिवारी, ब्लॉक, मंडलम, विंग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!