मध्य प्रदेश
Trending
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह आज आएंगे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह आज आएंगे।

दमोह | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल 18 मार्च को सुबह 11 बजे दमोह पहुंचेंगे। वे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय टंडन परिसर में आयोजित बैठक में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विकासखंड स्तर, मंडलम, सेक्टर एवं पंचायत कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद वे संगठन से संबंधित अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। जिला कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है।



