पूर्व जिला महामंत्री भाजपा दमोह श्री गोपाल पटेल जी पालर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री नियुक्त
पूर्व जिला महामंत्री भाजपा दमोह श्री गोपाल पटेल जी पालर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री नियुक्त

दमोह जिले के किसान परिवार से निकले गोपाल पटेल जी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर हर्ष
दमोह। जिले के लोकप्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता गोपाल पटेल का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। ग्राम पालर, पोस्ट मुड़िया, जिला दमोह (म.प्र.) के निवासी श्री पटेल का जन्म 03 जुलाई 1968 को स्व. श्री अंतराम पटेल के परिवार में हुआ। वे कृषि कार्य से जुड़े रहते हुए समाज एवं संगठन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहे हैं।
बी.ए. शिक्षित श्री पटेल ने वर्ष 1987 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 1990 से उन्होंने संघ प्रचारक के रूप में सतना एवं पन्ना क्षेत्रों में दायित्व निभाया। वर्ष 1997 से 2004 तक वे जिला कार्यवाह, दमोह रहे तथा वर्ष 2004 से 2007 तक बजरंग दल के प्रांतीय सह संयोजक के रूप में कार्य किया।
किसान हितों के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता रही है। वर्ष 2007 में वे भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बने तथा वर्ष 2011 से 2016 तक प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में किसानों की आवाज़ को सशक्त किया। साथ ही वर्ष 2011 से 2013 तक पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर में संचालक तथा वर्ष 2016 से महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर में संचालक का दायित्व निभाया।
राजनीतिक जीवन में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे वर्ष 2016 से 2021 तक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, दमोह के जिला अध्यक्ष रहे तथा वर्ष 2022 से भारतीय जनता पार्टी, दमोह के जिला महामंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2005 एवं 2022 में दो बार ग्राम पंचायत महतपुर के सरपंच के रूप में भी जनसेवा की है।
हाल ही में उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले में हर्ष का वातावरण है। सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, समस्त किसानजन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में प्रसन्नता व्याप्त है तथा इसे किसान हितों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
श्री गोपाल पटेल जी का संपूर्ण जीवन समाज, संगठन और किसान हित के प्रति समर्पित रहा है। उनकी कार्यशैली सरल, सौम्य एवं संघर्षशील रही है, जिसके कारण वे क्षेत्र में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दमोह के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे जी एवं समस्त कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई

