ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक होंगे। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा (संभावित, ऑनलाइन परीक्षा की निश्चित तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी, इसके लिए www.joinindianarmy.nic.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकेगी): 01 जून से 15 जून 2026 तक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट
www.joinindianarmy.nic.in पर अपडेट चेक करते रहें।
आवेदन के लिए पात्र जिले
मध्य प्रदेश के अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा जिलों के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश
भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी है। अभ्यर्थियों को फर्जी एजेंटों एवं धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।



