मेरा संकल्प है जबेरा विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन बनें- संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ग्राम सुनवाही उमरिया में 25 लाख रुपये के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
मेरा संकल्प है जबेरा विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन बनें- संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ग्राम सुनवाही उमरिया में 25 लाख रुपये के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
इस सामुदायिक भवन का निर्माण लगभग दो से तीन माह के भीतर पूरा किया जाएगा। भवन के बनने से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी। यह ग्रामवासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने ग्राम सुनवाही उमरिया में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के दौरान व्यक्त किये।
उन्होंने बताया कि तेंदूखेड़ा ब्लॉक में लगभग 31 सामुदायिक भवनों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और जल्द ही इनका निर्माण कार्य भी प्रारंभ कराया जाएगा। इसी प्रकार जबेरा जनपद में भी इतने ही सामुदायिक भवन स्वीकृत हुए हैं।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि सरकार निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नल जल योजना तथा गरीबों को मुक्त खाद्यान्न जैसी विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि जबेरा विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।



