
दमोह। स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा प्रायोजित पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाने हेतु महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र दमोह में आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला/ प्रशिक्षण में सहभागिता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के.जैन एवं ईको क्लब प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। जिसके अंतर्गत आज जैविक खाद और खेती करने के विशेष प्रणाली या प्रक्रिया को विस्तृत रूप से छात्र – छात्राओं को समझाया गया तथा पंचामृत/पांचगव्य और जैविक खाद जैसे देशी खाद से अत्यधिक उत्पादन लाभ, उपयोगिता तथा महत्व पर प्रशिक्षण प्रदान किए गए। इस अवसर पर व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास प्रदान किए जाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र दमोह (प्रतिष्ठित संस्थान) के माध्यम से मेहता ऑर्गेनिक फॉर्मिंग दमोह के कर्मचारियों/सहयोगियों द्वारा फल एवं सब्जियों के संरक्षण जैसे उपयोगी एवं रोजगारोन्मुख विषयों पर प्रशिक्षण दिए गए । इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्रीमती वसुधा जे. मेहता से खास बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि समय समय पर कृषि विज्ञान केंद्र दमोह का भी दिशा निर्देश में उपलब्ध संसाधनों एवं विशेषज्ञों के द्वारा कार्यशाला/प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. नंदराम सुमन (वनस्पति शास्त्र विभाग प्रमुख), जैविक कृषि के विषय विशेषज्ञ श्री राम कुरेरिया जी, अतिथि विद्वान श्री गौरीशरण पटेल एवं श्री मनीष पटेल की विशेष सहयोग व उपस्थिति रही तथा प्रशिक्षण में 45 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।


