मानव जीवन विकास समिति द्वारा एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित तेंदूखेड़ा ब्लॉक की महिलाओं की आजीविका गतिविधियों को मिली सराहना 250 से अधिक महिला किसानों की रही सहभागिता
मानव जीवन विकास समिति द्वारा एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित तेंदूखेड़ा ब्लॉक की महिलाओं की आजीविका गतिविधियों को मिली सराहना 250 से अधिक महिला किसानों की रही सहभागिता
दमोह : अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में मानव जीवन विकास समिति के सचिव और पर्यावरणविद् निर्भय सिंह ने बताया कि समिति के द्वारा दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में बीआरएलफ और कमींस के सहयोग से किए जा रहे आजीविका के गतिविधियों की सफलता को देखते हुए निजी होटल दमोह में दो से ढाई सौ महिलाओं का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया।जिसमें आज के इस प्रोग्राम में वरिष्ट समाजसेवी भाव सिंह लोधी एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार लोधी, कृषि विज्ञान केंद्र के मनोज अहिरवार और बी.एल साहू, कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग और जन अभियान परिषद के जिला संयोजक सुशील नामदेव, पुलिस विभाग से जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, जिले के पत्रकार साथी और लगभग 15 से 20 गांव की सक्षम किसान नेत्री इस प्रोग्राम में शामिल हुई। आज के प्रोग्राम में 25 ऐसे किसान नेत्रीयो को मानव जीवन विकास समिति द्वारा अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें मल्चिंग ड्रिप की सब्जी उत्पादन मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, प्राकृतिक खेती, बीआरसी का संचालन आदि विषयों पर जो बड़े लगन एवं निष्ठा के साथ काम को किया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया यह जो सफलता की कहानी महिलाएं बता रही थी वह सिर्फ जिला शहर में आकर बताने की बात नहीं है, अपने घरों और खेतों को सजाया है और आमदनी का जरिया से आगे बढ़ोतरी हुई है वह देखना और समझने लायक है, हम ऐसे शुभचिंतकों से निवेदन करते हैं कि वह फील्ड में आए और देखें हमें और आगे काम बढ़ाने की प्रेरणा दें आज के इस प्रोग्राम में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कटनी चंद्रपाल कुशवाहा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुनैना मेवाड़ा, कटनी से सुशीला दीक्षित इसके साथ-साथ तेंदूखेड़ा ब्लॉक से इस परियोजना का संचालन करने वाली दीक्षा लिल्हारे जिला समन्वयक घनश्याम प्रसाद रैकवार ऑफिस में काम करने वाले अजीत सिंह लोधी और समस्त तेंदूखेड़ा एवं जबेरा ब्लॉक से राकेश विश्वकर्मा, नरेश खटीक और जबेरा ब्लॉक के समस्त फील्ड स्टाफ शामिल हुऐ आज के कार्यक्रम का संचालन घनश्याम प्रसाद रैकवार ने किया।


