माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

दमोह। माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में गुरुवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विनय कुमार वर्मा एवं आमंत्रित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रारंभ में कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर चिन्मय सेन द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात प्रोफेसर डॉक्टर रितु यादव, प्राध्यापक रसायन शास्त्र डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर द्वारा, विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा से आमंत्रित डॉक्टर विकास कुमार द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत गत दिनांकों में सम्पन्न हुई पोस्टर, वाद-विवाद, रंगोली,निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया । जिसमें नम्रता सोनी, रूपाली कुर्मी, अनन्या सोनी प्रतीक्षा जैन, अंशुल राठौर एवं नीरज अहिरवार एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र नामदेव डा. संध्या शर्मा, डॉ. देवेश अहिरवार, डॉ जगदीश अहिरवार डॉक्टर सुधीर साहू, डॉ प्रियंका राजपूत, श्री आशुतोष दीक्षित, श्री राहुल कुर्मी, श्री ललित ताम्रकार, डॉ अरविंद यादव, सहित महाविद्यालय की समस्त शैक्षिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर हरिओम सोनी द्वारा किया गया।

