खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह स्थित मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का किया गया औचक निरीक्षण पनीर, दही एवं गाय भैंस मिश्रित दूध के लिए गए नमूनें दुग्ध पदार्थों के नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला,जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह में मारुताल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया।
कार्यवाही में मारुताल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विद्यासागर मिल्क एंड एग्रो प्राइवेट लिमिटेड मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट से गाय भैंस मिश्रित दूध, पनीर एवं दही के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन दुग्ध पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया । जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट संचालक को शुद्ध दूध का उपयोग करते हुए पनीर, दही एवं घी का निर्माण भंडारण एवं विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर विद्यासागर मिल्क एंड एग्रो प्राइवेट लिमिटेड मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक को फूड लाइसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यरत फूड हैंडलर्स को एप्रन,हेड कवर एवं हैंड ग्लव्स का उपयोग करने हेतु निर्देशित



