खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित विभिन्न दूध डेरियों का किया गया औचक निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित विभिन्न दूध डेरियों का किया गया औचक निरीक्षण
पनीर,दही,लस्सी एवं दूध के लिए गए नमूनें,दुग्ध पदार्थों के नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाहीकलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर में विभिन्न दूध डेरियों का औचक निरीक्षण किया। कार्यवाही में ज्वाला माई चौराहा स्थित नेमा दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया। दूध डेयरी में मौके पर संग्रहित दही एवं लस्सी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह पुराना थाना रोड स्थित श्री फूड्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में मौके पर संग्रहित दूध एवं पनीर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन दुग्ध पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया । जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर सभी दूध डेयरी संचालकों को शुद्ध दूध एवं दुग्ध पदार्थों का भंडारण एवं विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर श्री फूड्स के संचालक को फूड लाइसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यरत फूड हैंडलर्स को एप्रन, हेड कवर एवं हैंड ग्लव्स का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।




