जिला स्तरीय पारंपरिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 12 मार्च को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की पहल
जिला स्तरीय पारंपरिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 12 मार्च को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की पहल
दमोह : भारत शासन की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) सीएससी की बैठक 18 दिसम्बर 2025 में पारित प्रस्ताव के अंतर्गत जिलों में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में जिले में स्थानीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने बताया कि यह जिला स्तरीय पारंपरिक कबड्डी प्रतियोगिता 12 मार्च को प्रातः 11 बजे से इंडोर स्टेडियम, सिविल वार्ड, डॉ. राजीव पाण्डे हॉस्पिटल दमोह के सामने आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला समन्वयक वेद प्रकाश रैकवार (आरजीएसए), डीईओ गौरव सेन (आरजीएसए), भृत्य पारस शर्मा, रामदयाल सेन तथा बालकृष्ण कुमार सहित जिला पंचायत दमोह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री फुलपगारे ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी 12 मार्च को प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि प्रतियोगिता का संचालन व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक किया जा सके।


