Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

हटा उप-जेल में भाई दोज पर्व बहिनो ने बंदियों को लगाया तिलक,जेल प्रबंधन ने किये विशेष इंतजाम

दमोह : 05 मार्च 2026

होली उत्सव के बीच गुरुवार को हटा उप-जेल में भाई दूज पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में बहनें जेल में निरुद्ध अपने भाइयों से मुलाकात करने पहुंचीं। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी कुशलता की कामना की।

उप-जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह द्वारा सुबह से ही आयोजित विशेष मुलाकात व्यवस्था के तहत व्यापक इंतजाम किए गए। पारिवारिक और भावनात्मक माहौल में बहनों व परिजनों ने बंदियों से मुलाकात कर भाई दूज का पर्व मनाया। जेल परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।

उन्होने बताया कि निरुद्ध बंदियों से मिलने आने वाली बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गाइडलाइंस के अनुसार स्टाफ की सहायता से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी आगंतुकों को समान समय और अवसर प्रदान किया गया, जिससे पर्व की गरिमा और अनुशासन दोनों बनाए रखे जा सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!