हसील स्तर पर स्वीकृत हुआ प्रदेश का पहला रिंग रोड, तेजी से होगा विकास – राज्यमंत्री श्री पटेल पथरिया में 195 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड, दो फ्लाईओवर भी होंगे शामिल
हसील स्तर पर स्वीकृत हुआ प्रदेश का पहला रिंग रोड, तेजी से होगा विकास – राज्यमंत्री श्री पटेल पथरिया में 195 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड, दो फ्लाईओवर भी होंगे शामिल
दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि यहाँ 195 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड निर्माण की स्वीकृति मिल गई है, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया।राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह प्रदेश का पहला रिंग रोड है, जिसे किसी तहसील मुख्यालय के लिए स्वीकृत किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दो फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम और व्यवस्थित हो सकेगा। उन्होंने जानकारी दी कि रिंग रोड का निर्माण दमोह रोड से प्रारंभ होकर पथरिया नगर के बाहरी क्षेत्र से किया जाएगा और यह चारों ओर से शहर को घेरते हुए एक बिंदु पर आकर जुड़ेगा। इससे शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन आसान होगा।राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि जहां भी बाईपास या रिंग रोड बनता है, वहां विकास की गति तेज हो जाती है। सड़कें किसी भी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता होती हैं और बेहतर सड़क संपर्क होने पर लोग नए क्षेत्रों में बसने के लिए आकर्षित होते हैं।




