Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग अनुसार समयावधि में गैस एजेंसी से गैस सिलेण्डर प्रदाय करने के उद्देश्य से तहसील स्तरो पर उड़न दस्ते गठित

अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के सुचारू वितरण को सुनिश्चित करने के लिए घरेलू गैस के अवैध अंतरण एवं व्यवसायिक उपयोग पर रोक लगाने के साथ-साथ गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील स्तर पर उडनदस्ते का गठन किया गया हैं।

 तहसील दमोह के लिए दो दल बनाए गए हैं। दमोह दल क्रमांक-1 में प्रभारी तहसीलदार रॉबिन जैन, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक सी.एस. झा तथा संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी शामिल हैं। वहीं दमोह दल क्रमांक-2 में प्रभारी तहसीलदार प्रारूल जैन, सहकारिता निरीक्षक पूनम जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पल्लवी जैन तथा संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी शामिल किए गए हैं।

इसी प्रकार तहसील हटा में तहसीलदार आलोक जैन, सहकारिता निरीक्षक उमेश खटीक और संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी को उड़नदस्ता दल में शामिल किया गया है। तहसील पटेरा में तहसीलदार उमेश तिवारी, श्रम निरीक्षक पूजा अवस्थी तथा सहायक आपूर्ति अधिकारी राकेश कुमार कन्हौआ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तहसील तेन्दूखेड़ा में तहसीलदार विवेक व्यास, सहकारिता निरीक्षक मनोज चौधरी तथा संबंधित थाना प्रभारी को दल में रखा गया है। वहीं तहसील जबेरा में तहसीलदार सोनम पांडेय, सहायक आपूर्ति अधिकारी आदित्य कुमार दाहिया और संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी को शामिल किया गया है।

तहसील पथरिया में नायब तहसीलदार वृन्देश पांडेय, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक प्रमोद खरे तथा क्षेत्रीय थाना प्रभारी उड़नदस्ता दल में रहेंगे। इसी प्रकार तहसील बटियागढ़ में प्रभारी तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रिया कोष्टा तथा संबंधित थाना प्रभारी को दल में शामिल किया गया है।

अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया कि इन सभी उड़नदस्ता दलों के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो कार्रवाई की निगरानी करेंगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!