Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

एलपीजी सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध – कलेक्टर अनिल राठौर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उड़नदस्ता और जांच दल सक्रिय

कलेक्टर अनिल राठौर ने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण सुझाव और इनपुट प्राप्त हुए हैं।

कलेक्टर श्री राठौर ने कहा कि बैठक के दौरान सामने आई समस्याओं को प्रशासन गंभीरता से लेकर उनके समाधान की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। साथ ही राज्य स्तर पर भी इन समस्याओं को शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि लोग शासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होने बताया कि जहां-जहां एलपीजी सिलेंडर को लेकर समस्या की जानकारी मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई कर उसका समाधान कराया जा रहा है। इसके लिए उड़नदस्ता और जांच दल का गठन भी किया गया है, जो लगातार निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

आज कलेक्टर श्री राठौर ने पदभार ग्रहण उपरांत संबंधित जिला अधिकारियों और गैस एजेंसी के साथ बैठक कर समुचित दिशा निर्देश दिए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!