
दमोह। नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले के थाना हिंडोरिया चौकी बांदकपुर के अंतर्गत ग्राम अनु के गडरियाऊ स्कूल के पास सुबह 4ः45 पर आज दिनांक 17 मार्च 2026 को आरोपी कल्लू तिवारी पिता गोकुल तिवारी मोटरसाइकिल टीवीएस गाड़ी नंबर एमपी 34 एमपी 4926 से सवा लाख मानस पाठ कलारी से अवैध लाल मसाला 50 पाव मोटरसाइकिल से परिवहन कर राजेंद्र तिवारी के यहां अनु में ले जा रहा था जिसकी सूचना भगवती मानव कल्याण संगठन ने बांदकपुर चौकी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच कर एक आरोपी अवैध लाल मसाला 50 पाव एवं मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीगत किया युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष तेजराम यादव जी ने बताया कि जब तक पूरे मध्यप्रदेश को नशा मुक्त घोषित नहीं किया जाता तब तक नशा विरोधी जन आंदोलन सतत आगे बढ़ते हुए कार्य करता रहेगा।
धर्म नगरी बांदकपुर में खुले आम बिक रही अवैध शराब
दमोह। जिले की धर्म नगरी बांदकपुर तीर्थ क्षेत्र में शासन के प्रतिबंध है के बावजूद भी अवैध शराब का कारोबार खुलेआम किया जा रहा हैं सामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा बार-बार पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पर रोक लगाई जा रही है लेकिन शराब माफिया द्वारा पूरे क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खुले आम चल रहा है ऐसा लगता है की शासन प्रशासन का माफिया को खुला संरक्षण प्राप्त है जिससे धर्म क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का बोलबाला ह है संगठन द्वारा नशा विरोधी जन आंदोलन चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस को सूचना देकर बार-बार अवैध शराब क्षेत्र में पकड़वाई जा रही है आज दिनांक 17 मार्च को दोपहर 2ः00 बजे 97 पाव देसी लाल मसाला परिवहन करते हुए पुलिस को सूचना देकर संगठन द्वारा पुनः पकड़ा गया है इस गाड़ी से बार-बार अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है मीडिया प्रभारी श्री आनंदी रजक ने कहा है कि संगठन द्वारा शराब विरोधी जन आंदोलन और तीव्र गति से चलाया जाएगा।

