मध्य प्रदेश
Trending
दमोह में फर्जी बैंक खातों का खेल, बेरोजगार युवक बने शिकार
दमोह में फर्जी बैंक खातों का खेल, बेरोजगार युवक बने शिकार

दमोह। जिले में फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा देकर उनके नाम से खाते खुलवाए गए और दस्तावेज अपने पास रखकर उनका गलत उपयोग किया गया। एक पीड़ित युवक ने बताया कि उसके खाते से दो महीनों में ही करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ, जिसकी उसे जानकारी तक नहीं थी। मामले में संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में पहले भी मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर चुकी है। फिलहाल पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।


