Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

बुधवार को गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच-उपचार के लिए लगाये जाएंगे, विशेष स्वास्थ्य जांच-उपचार क्लीनिक

बुधवार को गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच-उपचार के लिए लगाये जाएंगे, विशेष स्वास्थ्य जांच-उपचार क्लीनिक

दमोह :

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.अठया ने बताया कि विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ स्वास्थ्य देखभाल के लिए आज विशेष स्वास्थ्य जांच-उपचार क्लीनिक आयोजित किये गये है।

            डॉ. अठया ने बताया कि 25 मार्च को सिविल अस्पताल हटा सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं समुदाय के निकट संचालित आयुष्मान आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष स्वास्थ्य जांच-उपचार क्लीनिक लगाए जाएगे। इन क्लीनिकों में सभी चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जॉच, आवश्यक परीक्षण एवं उपचार सेवाए प्रदान की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं से अपील की है वे अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुचकर विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ अवश्य लें।

विशेष स्वास्थ्य जांच-उपचार क्लीनिक अंतर्गत निम्न श्रेणी की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी- जिनकी अनुमानित प्रसव तिथी माह मार्च के दूसरे सप्ताह में थी लेकिन अभी तक प्रसव नहीं हुआ है, जिनका प्रसव चौथे सप्ताह में अनुमानित है अथवा गर्भावस्था दौरान उच्च रक्तचाप से पीड़ित (पीआईएच) महिलाओं अन्य चिन्हित जटिल गर्भावस्था वाली महिलाए। इन सभी महिलाओं की जॉच स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं स्किल लैब प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा की जायेगी।

इस संबंध में जिला स्तर से सूची ब्लॉक स्तर पर प्रेषित की जा चुकी है,जिससे चिन्हित हितग्राहियों को मोबलाइज कर विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ दिलाया जा सके।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ द्वारा सामान्य गर्भावस्था वाली महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के अलावा सप्ताह दौरान नवीन चिन्हित गर्भवती एवं अनियमित मासिक चक्र वाली महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जायेगी। गर्भावस्था दौरान रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में परामर्श सेवायें दी जायेगी।

            26 मार्च  दिन गुरूवार को जिला चिकित्सालय एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा की जायेगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!