बोतराई के किसान नरवाई जलाने में नहीं, बुझाने में नंबर-1 बनें: कलेक्टर श्री कोचर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पटेल द्वारा ग्राम बोतराई को लिया गया गोद नरवाई में आग ना जलाने की दिलाई गई शपथ कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष में ग्राम बोतराई विकासखंड पथरिया में नरवाई में आग न लगाने से संबंधित कृषक संगोष्ठी सह कृषक चौपाल सम्पन्न
बोतराई के किसान नरवाई जलाने में नहीं, बुझाने में नंबर-1 बनें: कलेक्टर श्री कोचर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पटेल द्वारा ग्राम बोतराई को लिया गया गोद नरवाई में आग ना जलाने की दिलाई गई शपथ कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष में ग्राम बोतराई विकासखंड पथरिया में नरवाई में आग न लगाने से संबंधित कृषक संगोष्ठी सह कृषक चौपाल सम्पन्न
दमोह : किसान कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष में जिले में नरवाई में आग जलाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग अब “एक्शन मोड” में है। विकासखंड पथरिया की ग्राम पंचायत बोतराई में विशेष कृषक चौपाल का आयोजन किया गया।जागरूकता रैली से दिया ‘मिट्टी बचाने’ का संदेश चौपाल के दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने किसानों से कहा ग्राम बोतराई जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं में सबसे आगे रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा “बोतराई को आग लगाने में नहीं, बल्कि आग बुझाने और पर्यावरण बचाने में नंबर-1 होना चाहिए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान और मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों, किसान संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। “नरवाई नहीं जलाना है, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाना है” के नारों के साथ ग्रामीणों को घर-घर जाकर जागरूक किया गया।शपथ: “न जलाएंगे, न जलाने देंगेकार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित किसानों और ग्रामीणों को सामूहिक शपथ दिलाई गई कि वे न तो स्वयं अपने खेतों की नरवाई जलाएंगे और न ही दूसरों को ऐसा करने देंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल द्वारा ग्राम बोतराई को गोद लिया।ये रहे मौजूद इस चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल (गुड्ड), हेमंत पटेल, नगर परिषद पथरिया अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा, बोतराई सरपंच अनिरुद्ध आठ्या, उपसंचालक कृषि दमोह जी.एल. अहिरवार, सहायक संचालक जे.एल. प्रजापति, उमाशंकर प्रजापति, सुरभि पटेल एवं कृषि विस्तार अधिकारी सुरेश बिरला, दिलीप पटेल, हेमराज कुर्मी सहित अन्य किसान संघ के पदाधिकारी, किसान बंधु मौजूद रहे।


