Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

अंतर्राष्ट्रीय महिला अधिकार दिवस संपन्न बाल के विरूद्ध शपथ दिलाई गई संकल्प संस्था दमोह द्वारा प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला अधिकार दिवस संपन्न बाल के विरूद्ध शपथ दिलाई गई संकल्प संस्था दमोह द्वारा प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया


दमोह।
 भारत सरकार द्वारा देश भर में बाल विवाह रोकने के लिए संचालित 100 दिवसीय अभियान के समापन के मौके पर संकल्प समाजसेवी संस्था दमोह द्वारा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला अधिकार दिवस वेलोसिटी कोचिंग सेंटर मे मनाया गया। इस मौके पर जिले मे सामाज सेवा के विभिन्न क्षेत्र में सतत सक्रिय रूप से काम करने वाली चयनित महिलाओं का सम्मान  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुजात खान के गीत “अब गाँव गाँव और शहर शहर मे जाग रही है नारी“ गीत गायन के साथ की गई। इस मौके पर संकल्प संस्था के जिला समन्वयक देवेंद्र दुबे के द्वारा दमोह जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक तेंदूखेड़ा में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल योन शोषण, बाल तस्करी जैसे अपराधों को रोकने एवं उनके प्रति व्यापक जन जागरुकता लाने एवं सरकार के अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा जिला के विभिन्न विभागों के सहयोग से संचालित किए गए प्रयासों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर श्री दुबे ने बताया कि भारत सरकार के पिछले 27 नवंबर 2025 से संचालित 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा, पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियां का सशक्तिकरण, स्वयं सेवकों का उन्मुखीकरण, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायतों के बीच छात्रों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के बीच बाल विवाह रोकने सामूहिक शपथ कार्यक्रमों के अलावा झंडा-बैनर आदि लगाकर मीडिया का उपयोग करते हुए बाल अधिकारों को लेकर व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम जिले में चलाए गये। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं के व्दारा बाल अधिकारों एवं उनके संरक्षण विषय के अलावा महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मीना पाठक, नीता मिश्रा, राज लक्ष्मी पाराशर, जय रहमान, खुशबू तिवारी, संगीता श्रीधर, मानसी सोनी, गायत्री लोधी, साक्षी गुरु इत्यादि चयनित महिलाओं को संस्था की ओर से उनके सतत सामाजिक क्षेत्र मे योगदान को देखते हुये शाल श्रीफल से आदि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मीडिया की ओर से मनीष सोनी ने भी अपने विचार महिला अधिकार पर रखे। अंत मे बाल विवाह के विरुद्ध सभी ने सामुहिक शपथ भी ली। इस अवसर पर राहुल जैन, अभिलाष शास्त्री सहित सेंटर के अनेक बच्चे मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!