आज 06 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जायेगा, जिला अस्पताल दमोह में श्रवण रोग की होगी जांच
आज 06 मार्च को विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल डीईआईसी में समस्त श्रवण रोग से पीड़ित रोगियों की जाचं की जायेगी। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अठ्या ने बताया कि जिन भी रोगियों को कम सुनाई देता हो, कान बेहता हो, कान का पर्द फटा हो या सुनने से संबंधित अन्य कोई समस्या हो तो वह इस शिविर में आकर अपनी निःशुल्क जांच करा सकते है। ईएनटी विषेशज्ञ डॉ. सुधीर आर्य ने बताया कि ऐसे बच्चे जो जन्म से गूगें बहरे है या जिन्हें कम सुनाई देता है ऐसे जन्मजात गूगे बहरे बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट मान्यता प्राप्त संस्थाओं से कराते है जिससे बच्चा सुनने लगाता है और स्पीच थैरेपी से बोलने लगता है। इसी प्रकार अधिक उम्र के लोगों की श्रवण क्षता की जांच निःशुल्क की जायेगी। जांच उपरांत रोगियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र व उपचार कराने में सहयोग किया जायेगा। सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटैल ने बताया कि जिला अस्पताल में श्रवण जांच हेतु अधुनिक मशीने व साउंडप्रूफ रूम उपलब्ध है जिससे सभी रोगियों की श्रवण जांच की जायेगी।
जिला अस्पताल में निःशुल्क लग रहा HPV वैक्सीन
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीका लगाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव करना है, जोकि भारत में स्तन कैंसर के बाद कैंसर का दूसरा सबसे बड़ा रूप है। 99 प्रतिशत सर्वाकल कैंसर एचपीवी वायरस के कारण होता है। यह टीका उन किशोरियों को लगाया जायेगा जिनकी उम्र 14 वर्ष से 15 वर्ष व 3 माह है वह पात्र होगी। एक सिंगल डोज वैक्सीन प्रभावी मानी जाती है। यह टीका किशोरियों को पूर्णतः जिला अस्पताल दमोह में आयुष्मान कक्ष में लगाया जा रहा है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रात सिंह चौहान ने सभी नगरवासियों से, धर्मगुरूओं से, जनप्रतिनिधियों से, सभी मीडिया बंधुओं से, सभी पार्षदों से व परिजनों से, स्कूल प्राचार्य व कक्षा शिक्षकों से, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की उनके वार्ड मोहल्लों व परिवार में इस उम्र की किशोरी बालिकाऐं हो तो अनिवार्य रूप से यह टीका जरूर लगवाये ताकि आने वाली महिला पीड़ी को सर्वाकल कैंसर जैसे भयावह रोग से बचाया जा सकें।


