Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

आचार्य भरतमुनि प्रसंग दमोह में 26 मार्च को सुविख्‍यात कलाकार देंगे गायन, वादन एवं नृत्‍य प्रस्‍तुतियां

आचार्य भरतमुनि प्रसंग दमोह में 26 मार्च को सुविख्‍यात कलाकार देंगे गायन, वादन एवं नृत्‍य प्रस्‍तुतियां

दमोह :

मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग अंतर्गत उस्‍ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन दमोह के सहयोग से नाट्यशास्‍त्र के रचयिता आचार्य भरतमुनि की स्‍मृति में प्रतिष्ठित ‘आचार्य भरतमुनि प्रसंग’ का आयोजन किया जा रहा है। मानस भवन, दमोह में 26 मार्च, 2026 को आयोजित होने जा रहे इस समारोह में गायन, वादन एवं नृत्‍य की उत्‍कृष्‍ट प्रस्‍तुतियां देश के सुविख्‍यात कलाकारों द्वारा दी जायेंगी।

उस्‍ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि भारतीय संस्‍कृति एवं परम्‍पराओं के संरक्षण के साथ ही उनके प्रचार-प्रसार के लिए संस्‍कृति विभाग निरन्‍तर कार्यरत है। नई पीढ़ी हमारी संस्‍कृति एवं महान विभूतियों के बारे में परिचित हो सके, इसके लिए अनेक नवाचार एवं आयोजन भी किए जा रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि एक दिवसीय आचार्य भरतमुनि प्रसंग में सायं 7 बजे से सर्वप्रथम श्‍वेता गुंजन जोशी, धार का गायन होगा। इसके बाद पंडित प्रसन्‍नजीत पोद्दार एवं साथी, कोलकाता का वाद्यवृंद वादन होगा। अंतिम प्रस्‍तुति चक्रधर नृत्‍य केन्‍द्र, भोपाल द्वारा कथक समूह नृत्‍य की होगी, जो गुरु सुश्री अल्‍पना वाजपेयी के निर्देशन में तैयार की गई है। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्‍क रहेगा, पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर स्‍थान प्रदान किया जा सकेगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!