Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश

12वां युवा संगम रोजगार मेला आयोजित, 371 युवाओं को मिला जॉब ऑफर

12वां युवा संगम रोजगार मेला आयोजित, 371 युवाओं को मिला जॉब ऑफर

दमोह : मध्य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग जिला प्रशासन दमोह के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, इस तारतम्य में आज वित्तीय वर्ष 2025.-26 का 12वॉ  युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। युवा संगम में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन भाग लेने हेतु 536 युवक युक्तियां ने अपना पंजीयन कराया, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से आवेदकों का चयन किया गया। जिसमें मदर्सन आटोमोटिव इंडिया 43, जय भारत मारुति 47 हाइडिलवर्ग मायसेम सीमेंट 33, प्रतिभा सिंटेक्स धार 36, कैप्सटन सिक्योरिटी सर्विस 20, वायएसएफ पीथमपुर 48, वर्धमान यार्न सतलापुर 6, गोल्डी सोलर 13, शिव शक्ति बायोटेक 30,  एलआईसी 12, पुखराज 31, सुमित रिकॉर्डिंग 7, टास्क मार्क अहमदाबाद 45 कुल 371 युवाओं का चयन कर जॉब ऑफर प्रदान किए गए ।युवा संगम में सीखों कमाओ 11, पीएम इंटर्नशिप 9, जिला उद्योग व्यापार केंद्र द्वारा स्टार्टअप हेतु 43 आवेदको को जानकारी प्रदान कर उद्योगों से जुड़ने हेतु आवश्यक परामर्श दिया गया। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य मिशन काउंसलर ने 13 आवेदकों  की काउंसलिंग की। लीड बैंक जिला अन्यव्यवसायी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने उपस्थित होकर आवेदकों के लिए स्वरोजगार एवं ऋण संबंधी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में जिला रोजगार अधिकारी एलपी लडिया एवं प्राचार्य आईटीआई देवेश श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!