Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

यह विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम ‘सशक्त नारी, सशक्त समाज’ के संदेश को साकार करने की दिशा में एक अभिनव पहल- कलेक्टर श्री कोचर 10 मार्च को विशेष जनसुनवाई, नारी शक्ति को समर्पित रहेगा आयोजन

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में नारी शक्ति के सम्मान में एक विशेष पहल की जा रही है। इस क्रम में 10 मार्च को आयोजित होने वाली जनसुनवाई को एक नए स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, जो पूर्णतः महिलाओं को समर्पित होगी।

उन्होने बताया कि इस विशेष जनसुनवाई में प्रशासन की ओर से कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी महिलाएँ रहेंगी। आवेदनों की सुनवाई अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी भी उपस्थित रहकर समस्याओं के निराकरण में सहयोग करेंगी। इस कार्यक्रम में जिले की महिला जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, जो अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँगी।

कलेक्टर श्री कोचर ने जिले की नारी शक्ति से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपनी समस्याओं के साथ जनसुनवाई में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि चूँकि पूरी प्रशासनिक टीम महिलाओं की रहेगी, इसलिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे खुलकर अपनी समस्याएँ रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरुष नागरिक भी जनसुनवाई में अपनी समस्याएँ लेकर आ सकते हैं, उन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। किंतु इस विशेष अवसर पर महिलाओं की सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होने बताया कि महिला मीडियाकर्मियों को भी इस विशेष जनसुनवाई को कवर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि नारी सशक्तिकरण का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हो सके। यह विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम ‘सशक्त नारी, सशक्त समाज’ के संदेश को साकार करने की दिशा में एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करना और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास करना है

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!