Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

यह अभियान बेटियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है  और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा- कलेक्टर श्री कोचर जिले में स्थित 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में आज से टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

यह अभियान बेटियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है  और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा- कलेक्टर श्री कोचर जिले में स्थित 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में आज से टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

दमोह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज अजमेर से देशव्यापी HPV (Human Papilloma Virus) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान अगले 90 दिनों तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया, HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) एक खतरनाक वायरस है, जिसके संक्रमण से महिलाओं में गर्भाशय का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) होने का खतरा बढ़ जाता है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए HPV वैक्सीन एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। यह वर्तमान में कैंसर से बचाव हेतु उपलब्ध एकमात्र वैक्सीन है। अभियान के तहत उन बालिकाओं को टीकाकरण किया जाएगा जिन्होंने अपना 14वाँ जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी 15वाँ जन्मदिन नहीं मनाया है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है।

जिले में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरुआत

जिले में स्थित 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में आज से टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर अभियान की शुरुआत की गई।

कलेक्टर श्री कोचर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन परिवारों की बेटियाँ 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में आती हैं, वे उन्हें निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में लेकर जाएँ और HPV का टीकाकरण अवश्य कराएँ। उन्होंने कहा कि यह अभियान बेटियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

90 दिवसीय विशेष अभियान

यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी 90 दिनों तक संचालित रहेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे इस महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएँ और अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!