Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

विशेष कर वसूली मेगा शिविर आज 1 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा अभियान नगरपालिका परिसर मांगज वार्ड-03 में होगा आयोजन

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त, म.प्र., भोपाल द्वारा 25 फरवरी को प्रदेशभर में विशेष कर वसूली मेगा शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में दमोह नगरपालिका को 1 करोड़ रुपये की कर वसूली का लक्ष्य प्रदान किया गया है।

नगरपालिका परिषद दमोह द्वारा यह विशेष कर वसूली मेगा शिविर 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नगरपालिका परिसर, मांगज वार्ड क्रमांक 03, दमोह में आयोजित किया जाएगा।

नगरपालिका के सीएमओ राजेन्द्र सिंह लोधी ने समस्त वार्ड वसूलीकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी बकायादारों से सतत संपर्क बनाए रखें और उन्हें शिविर में उपस्थित होकर बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित 1 करोड़ रुपये के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!