
दमोह। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 फरवरी 2026 मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों कां संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि उत्पादो पर आयात शुल्क में संभावित कमी से मध्यप्रदेश के कपास, सेयाबीन और मक्का उत्पादक किसानों को गंभीर नुंकसान हो सकता है। उसकी मांग है कि भारत अमेरिका ड्रेड डील के संबंध में विस्तृत श्वेत पत्र जारी किया जाये। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि कलंकित मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, राजेन्द्र शुक्ल, विजय शाह जिन्होनें निर्दोष मौतों की जिम्मेदारी न लेते हुए महिलाओं पर अर्नगल ब्यान दिये है उनके स्थीफे लिये जाये अथवा बर्खास्त किया जाये। संजय चौरसिया, रजनी ठाकुर, परम यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र राजपूत, शमीम कुरैशी, डालचंद कुशवाहा, श्रीकांत पटेल, अजय जाटव, रियाज खान ने जिले के कांग्रेसजनों से उक्त कार्यकम में अपने वाहन साधन से पहुंचने की अपील करते हुए लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी आ रहे है। पत्रकार बंधुओ से कहा कि मध्यप्रदेश के किसानो के हितो की संवैधानिक और नीतिगत सुरक्षा सुनिश्चित की जायें एवं भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के लिये मूल्य सुरक्षा एवं आय संरक्षण की ठोस व्यवस्था लागू की जाये न कि किसानो की आय पर नकारात्मक प्रभाव डाला जायें।


