Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

टी.बी. पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी लक्षण छिपाएं नहीं, जांच कराएं

टी.बी. पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी लक्षण छिपाएं नहीं, जांच कराएं

दमोह : जिला क्षय अधिकारी डॉ. गौरव जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में निरंतर  प्रयास किए जा रहे हैं। इस कडी़ में गत् दिवस टीबी के छुपे मामलों की पहचान के लिए विकासखण्ड तेन्दूखेडा़ के जनपद पंचायत में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत् उच्च जोखिम समूह के 264 हितग्राहियों की हाथ से संचालित मशीन से चेस्ट स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर सीबीएमओ डॉ. अशोक बरोनिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

डॉ. बरोनिया ने उपस्थित आमजनों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव, जॉच एवं निःशुल्क उपचार की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समय पर जॉच एवं नियमित दवा सेवन से टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। उन्होंने टीबी के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया कि 2 से 3 सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खॉसी रहना, बलगम में खून आना,सीने में दर्द, रात में पसीना आना और बिना वजह वनज कम होना जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉ से सलाह लें और नजदीक के स्वास्थ्य संस्था में निःशुल्क जॉच कराऍ। इस दौरान डीपीसी दीपक सिंह राजपूत, रेडियोग्राफर सूरज शर्मा, एसटीएलएस अमित बिलथारिया, एसटीएस बलराम कुलस्ते मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!