समय सीमा के अंदर सारे काम हो जाएं ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े-कलेक्टर श्री कोचर विकास कार्यों और जल विषय पर जनपद सभागार में कलेक्टर ने ली बैठक
समय सीमा के अंदर सारे काम हो जाएं ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े-कलेक्टर श्री कोचर विकास कार्यों और जल विषय पर जनपद सभागार में कलेक्टर ने ली बैठक
दमोह :
पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल के गाईडेंस से बैठक पथरिया क्षेत्र के समुचित विकास के लिये आयोजित की गई। जनपद सभागार में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा पथरिया में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आगे आने वाले समय में जो बड़ी समस्याएं हैं या बड़ी चुनौतियां हैं, उन विषयों पर एक सामूहिक चर्चा की गई। बैठक में विभिन्नविभागो के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा बैठक में आगामी समय में जो ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले जल संकट की स्थिति या आगे बारिश में होने वाली जलभराव की स्थिति पर महत्वपूर्ण विषय पर एक सार्थक चर्चा की गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया की टाइम लाइन में कार्य किए जायें। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा प्रयास रहेगा कि समय सीमा के अंदर सारे काम हो जाएं ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर श्री कोचर ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो मे पेयजल आपूर्ति के संबंध में सीएमओ नगरपालिका और सीईओ जनपद पंचायत को दिशा निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्देश दिये गये नगर परिषद व जनपद पंचायत के महत्वपूर्ण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे जल्द ही इन समस्याओं का निवारण करेंगे।
उन्होने सी.एम.ओ नगरपालिका. ऋतु पुरोहित को निर्देशित किया है कि जहाँ पर उनके क्षेत्राधिकार में अतिक्रमण है, नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाये यदि राजस्व और पुलिस प्रशासन के सहयोग की ज़रुरत है, तो पुलिस और राजस्व प्रशासन दोनों पूरा सहयोग देंगे।
बैठक में पशुपालन व डेयरी मंत्री के प्रतिनिधि लोकेंद्र पटेल (लकी भैया), जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलान अहिरवार, नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल, एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी, सीएमओ ऋतु पुरोहित, सीईओ जनपद के.के पाण्डे, बीएमओ डॉ. जतिन दुबे बैठक में परिषद के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे।


