समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु जिले में कुल 69 पंजीयन केन्द्र स्थापित 07 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक किसान पंजीयन
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु जिले में कुल 69 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है, जिन पर 07 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक किसान पंजीयन हेतु तिथि निर्धारित की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया किसान पंजीयन सप्ताह के सभी कार्य दिवसों में रविवार एवं शासकीय अवकाश छोड़कर किया जावेगा। भूमि स्वामी अपना पंजीयन समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्र, ग्राम पंचायत में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर निशुल्क करा सकेगें।
उन्होने बताया एम.पी किसान कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे पर पंजीयन शुल्क 50 रू निर्धारित किया गया है। सिकमी/वनाधिकार पट्टाधारी कृषकों का पंजीयन सेवा सहकारी समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्र पर ही किया जावेगा। सिकमी पंजीयन हेतु अनुबंध निर्धारित प्रारूप में तहसीलदार के हस्ताक्षर से जारी अनुबंध ही मान्य होगें जिसका रिकार्ड समिति द्वारा संधारित किया जाना अनिवार्य होगा । कृषकों को नवीन पंजीयन हेतु भूमी की जानकारी बी-1, आधार नंबर, बैक खाता नंबर की प्रति एवं मोबाईल नंबर की जानकारी पंजीयन केन्द्र पर उपलब्ध कराना होगी। किसान की भूमि एवं फसल के बोये गये रकबे की जानकारी गिरदावरी डाटाबेस से ली जावेगी।
उन्होने बताया विगत वर्ष के पंजीयन में उल्लेखित आधार नंबर, बैक खाता, मोबाईल नंबर में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित दस्तावेज प्रमाण स्वरूप पंजीयन केन्द्र पर लाने होगें पंजीयन करानें एवं फसल बेचनें के लिये आधार नंबर का वेरीफिकेशन अनिवार्य होगा। वेराफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईज से किया जावेगा। सफल पंजीयन की जानकारी एस.एम.एस के माध्यम से किसान को प्राप्त होगी जिसका पोर्टल से प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।
—000—


