श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर में मुनि संघ के सानिध्य में बेदी शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर में मुनि संघ के सानिध्य में बेदी शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नंदी मंदिर जी में जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर भगवान पदम प्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं त्रिमूर्ति बेदी शिलान्यास कार्यक्रम गुरुवार को मुनिश्री पदम सागर जी महाराज के ससंघ के सानिध्य में भक्ति में उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रावक श्रेष्ठी जनों ने बढ़ चढ़कर बोलियां लेते हुए पंच शिलाओं को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी के मंगल आशीर्वाद से श्री नन्हें मंदिर जी में जीर्णोद्धार एवं त्रिमूर्ति बेदी निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को प्रातः बेला में मुनि श्री पदम सागर जी महाराज के मुखारविंद से श्री जी के अभिषेक शांति धारा के साथ पदम प्रभु भगवान का मस्तकाभिषेक संपन्न हुआ। पदम प्रभु भगवान की पूजन के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। तत्पश्चात त्रिमूर्ति बेदी शिलान्यास स्थल पर मुनि श्री के मंगल प्रवचन संपन्न हुए। प्रतिष्ठाचार्य सुरेश शास्त्री, आशीष अभिषेक शास्त्री, स्वतंत्र भैया आदि के निर्देशन में बेदी शिलान्यास की विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई गई। इस अवसर पर अंजना देवेंद्र परस्वाहा परिवार, राजू नायक परिवार, डॉ गौरव नायक परिवार, नंदन लाल जी नायक टक्सल कंपनी परिवार, चंद्र कुमार, अभिषेक खजरी, महेंद्र करुणा, अरविंद इटोरिया, सौरभ नायक, नीतू जैन जगदलपुर, श्रीमती गुड्डी हरई, सौरभ जैन खजरी, पवन जैन चश्मा वाले, जीतू जैन सहित अनेक श्रावक जनों ने पंच शिलाओं के साथ अन्य शिलाओं को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंदिर कमेटी अध्यक्ष नवीन निराला एवं आभार महामंत्री राजकुमार रानू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर की विभिन्न जैन मंदिरों के पदाधिकारी के साथ सकल जैन समाज की मौजूदगी रही।


