शिक्षक एकता की मिसाल तीन शिक्षक परिवारों को 1 करोड़ से अधिक का आर्थिक सहयोग
शिक्षक एकता की मिसाल तीन शिक्षक परिवारों को 1 करोड़ से अधिक का आर्थिक सहयोग

दमोह। पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ के प्रांत संयोजक पवन खरे ने बताया कि शिक्षक समाज का भविष्य सुरक्षित कर अंधेरे में ज्ञान के दीप जलाने का प्रयास करता है लेकिन अगर वह दुर्भाग्य बस अचानक दिवंगत हो जाता है, उसके परिवार का भविष्य असुरक्षित हो जाता है तो उसके परिवार की स्थिति अन्यत दयनीय हो जाती है उसके परिवार पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। कई बार उसके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है और उन्हें मजदूरी तक करनी पड़ती है। इसी पीड़ा को महसूस करते हुए संघ ने कर्मचारी कल्याण कोष योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों का निःशुल्क पंजीयन किया जाता है। किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। यदि कोई पंजीकृत सदस्य दुर्भाग्यवश दिवंगत हो जाता है, तो कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से सभी पंजीकृत सदस्यों से आर्थिक सहयोग की अपील की जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत दमोह जिले के निवासी स्वर्गीय दिलीप सिंह लोधी जी के परिवार को 40 लाख दतिया जिले के स्वर्गीय राकेश अहिरवार जी के परिवार को 38 लाख तृतीय सहयोग दमोह जिले के स्वर्गीय शिक्षक किशुन लडिया जी के परिवार को (08 फरवरी से 20 फरवरी तक) में अब तक 24 लाख का आर्थिक सहयोग प्राप्त हो चुका है। इस प्रकार तीनों सहयोग मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि परिवारों तक पहुंचाई जा चुकी है।
इस योजना से शिक्षकों में एक विश्वास उत्पन्न हुआ है कि हमारे न रहने पर भी हमारा परिवार आर्थिक रूप से असहाय नहीं रहेगा। पवन खरे ने कहा कि यह पहल न केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम है, बल्कि शिक्षक समाज की एकजुटता और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण भी है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए कर्मचारी कल्याण कोष योजना के संस्थापक सतीश खरे, प्रांत अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया जी, सह-संस्थापक ब्रजेश असाटी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष दमोह कैलाश असाटी, कोषाध्यक्ष मोहन ठाकुर तथा समस्त पदाधिकारीकृ नरेंद्र नामदेव, गिरजा प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, बैजनाथ नामदेव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश नामदेव, रामरतन, अजय, रोहित, पारस साहू, विजय सिंह, संतोष कटारिया, तख़त सिंह, देवेंद्र ठाकुर, मनोज नामदेव, पंकज जैन, पुरुषोत्तम पटेल, श्रीकांत पटेल, देशराज यादव, मानसिंह लोधी, कमलेश ताम्रकार प्रदीप पटेल मयंक सोनी आदिकृ निरंतर योजना को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


