शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा में करियर मेले का आयोजन
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा में करियर मेले का आयोजन

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जबेरा में विद्यार्थियों के लिए 5 दिवसीय करियर मेला और करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के करियर पथ के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना है।कार्यशाला के प्रथम दिवस पर पशु चिकित्सालय जबेरा के डॉ. पंकज चौबे ने विद्यार्थियों को अपना करियर चुनने के तरीके पर विस्तृत और प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से रुचि, क्षमता, लक्ष्य निर्धारण और सही निर्णय लेने के महत्व को समझाया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद बाजपेई ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.।इस अवसर पर करियर मार्गदर्शक के रूप में नंदकिशोर बाजपेई, वीरेंद्र विश्वकर्मा, शैलेंद्र सेन, पवन राय उपस्थित थे। विद्यालय के समस्त स्टाफ की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मोहन लाल सेन ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें लक्ष्य के प्रति सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।



