शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में इको क्लब के पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम मशरूम उत्पादन एवं वर्मी कंपोस्टिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में 25 फरवरी को प्राचार्य डॉ. जी.पी.चौधरी की अध्यक्षता में इको क्लब के पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम मशरूम उत्पादन एवं वर्मी कंपोस्टिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष चंद्रभान पटेल एवं डॉ. मनोज अहिरवार, डॉ. बी. एल. साहू, कृषि विज्ञान केंद्र दमोह एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में श्रीराम जी कुरेरिया मेहता ऑर्गेनिक फार्म, हरिशंकर विश्वकर्मा जड़ी बूटी एवं मशरुम उत्पादन विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देकर मशरूम यूनिट के संचालन के बारे में बताया साथ ही इको क्लब के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनी लगाया गया है, जिसमें चिड़ियों के लिए घोंसला, स्टोन पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग का प्रदर्शित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व में हुई प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में इको क्लब की प्रभारी प्रीति वर्मा समिति संयोजक डॉ. प्रणव मिश्रा समिति सदस्य डॉ. आराधना श्रीवास्तव, डॉ. बृजेंद्र कुसमारिया, डॉ. दिनेश पटेल, शिव शंकर मरकाम, आदेश नामदेव कार्यक्रम

