सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन
सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन


दमोह। माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा ईकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का सातवें दिवस सफलता पूर्वक समापन हुआ उल्लेखनीय है, कि छात्र इकाई का शिविर ग्राम मिर्जापुर एवं छात्रा इकाई का शिविर ग्राम टीला में दिनांक 21/02/2026 से 27/02/2026 तक आयोजित किया गया है। शिविर का संयुक्त समापन ग्राम मिर्जापुर में आयोजित किया गया था मां सरस्वती तथा युवा युग प्रणेता स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा चतुर्वेदी तहसीलदार पथरिया एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में थाना प्रभारी श्री अमित मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम मिर्जापुर के सरपंच श्री अजीत पटेल रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय कुमार वर्मा जी ने की स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नशा मुक्ति नाटक एवं बुंदेली छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य कार्यक्रम का आकर्षण रहे। सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद अहिरवार एवं कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि दीपा चतुर्वेदी ने स्वयंसेवक स्वयं सेविकाओं प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी ने इन सात दिनो में जो सीखा उसे अपने जीवन में उतारे विशिष्ट अतिथि श्री अमित मिश्रा ने कहा कि सेवा जीवन का आधार है और सेवा निस्वार्थ भाव से की जानी चाहिए, सरपंच श्री अजीत पटेल ने शिविर को ग्राम मिर्जापुर के विकास में भागीदार बताया उन्होंने कहा यह शिविर ग्राम को नई ऊर्जा देकर गया है अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉक्टर विनय वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित ही यह शिविर विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव लायेगा अंत में आभार छात्रा इकाई प्रभारी डॉ संध्या शर्मा ने एसडीएम महोदय श्री निकेत चौरसिया एवं समापन सत्र के सभी अतिथियों विशिष्ट अतिथि, ग्राम पंचायत सरपंच, महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक/अतिथि विद्वान, अशैक्षणिक स्टाफ एवं एनएसएस के सभी छात्र/छात्राओं एवं गांव के गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस छात्र मोहित विश्वकर्मा एवं एनएसएस छात्रा प्रियंका विश्वकर्मा ने किया। एनएसएस छात्रा सुजाता एवं एनएसएस छात्र अजय सेन ने मंच के समक्ष्य सात दिवसीय शिविर के अनुभव को साझा किया।


