Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

संयुक्त टीम स्थल पर जाकर मौके पर ही समस्या का निराकरण सुनिश्चित करेगी-कलेक्टर श्री कोचर हटा नगर के समस्त वार्डों का परीक्षण कर जिन-जिन वार्डों में जल प्रदाय समस्या पाई जाए चिन्हित कर निराकरण सुनिश्चित किया जाये कलेक्टर श्री कोचर ने सबंधित अधिकारियों को लिखा पत्र

संयुक्त टीम स्थल पर जाकर मौके पर ही समस्या का निराकरण सुनिश्चित करेगी-कलेक्टर श्री कोचर हटा नगर के समस्त वार्डों का परीक्षण कर जिन-जिन वार्डों में जल प्रदाय समस्या पाई जाए चिन्हित कर निराकरण सुनिश्चित किया जाये कलेक्टर श्री कोचर ने सबंधित अधिकारियों को लिखा पत्र

दमोह : हटा नगर में प्रोजेक्ट उदय योजना अंतर्गत विभिन्न वार्डों से जल सप्लाई न होने, कम प्रेशर, लीकेज, अधूरे/क्षतिग्रस्त कनेक्शन एवं पाइपलाइन संबंधी समस्याओं की शिकायत प्राप्त हुई है। इस सबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने परियोजना प्रबंधक एम.पी.यू.डी.सी. छतरपुर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हटा को पत्र लिखकर कर आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया हटा नगर के समस्त वार्डों का परीक्षण कर जिन-जिन वार्डों में जल प्रदाय संबंधी समस्या पाई जाए, उन्हें चिन्हित किया जाए। चिन्हित प्रत्येक वार्ड में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हटा एवं एम.पी.यू.डी.सी. की संयुक्त टीम स्थल पर जाकर उसी दिन मौके पर ही समस्या का निराकरण सुनिश्चित करेगी तथा इसी प्रकार वार्ड-वार भ्रमण कर प्रत्येक प्रभावित वार्ड में पहुंचकर उसी दिन समस्याओं का समाधान किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा हैं साथ ही 28 फरवरी 2026 तक नगर के सभी वार्डों में जल प्रदाय संबंधी समस्त समस्याओं का पूर्ण समाधान कर कार्यवाही प्रतिवेदन कार्यालय को प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित किया जाये। इस सबंध में नगरपालिका परिषद हटा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार खटीक ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया था।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!