E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
सांसद राहुल सिंह लोधी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर जिला टीकमगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया
विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है।

आज अपरान्ह केंद्रीय बजट वर्ष 2026-27 को लेकर सर्किट हाउस, जिला- टीकमगढ़ में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन जी द्वारा प्रस्तुत इस ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुखी बजट पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार साथियों को बजट की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया गया तथा यह बताया गया कि किस प्रकार यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सशक्त बनाते हुए “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है।



