
मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के अंतर्गत विशेष राजस्व शिविर आयोजन दमोह तहसील कार्यालय में किया गया। शिविर में लंबित एवं त्वरित राजस्व संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शिविर का उद्देश्य राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के माध्यम से नागरिकों को सुगम एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे, जहां अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया।
एसडीएम आर.एल बागरी ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है, जिससे राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब को समाप्त किया जा सके और लोगों को समय पर न्याय मिल सके।
इस अवसर पर एसडीएम आर.एल. बागरी, तहसीलदार दमोह दमयंती नगर राबिन जैन एवं तहसीलदार पारुल चौधरी एवं पटवारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए।



