Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

संभागायुक्त श्री सुचारी ने ‘संकल्प से समाधान’ अभियान और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर दिए अहम दिशा निर्देश लंबित आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए

आज संभागायुक्त अनिल सुचारी द्वारा दो महत्वपूर्ण बैठकें लेकर विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा की गई। संभागायुक्त श्री सुचारी ने ‘संकल्प से समाधान’ अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विभागवार एवं सेवावार प्राप्त आवेदनों की स्थिति, उनके निराकरण की प्रगति तथा लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागीय एवं जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक आवेदनों का सकारात्मक निराकरण किया जाए।

संभागायुक्त श्री सुचारी ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अभियान अंतर्गत सम्मिलित 106 सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने क्लस्टर, विकासखंड एवं जिला स्तर पर सुव्यवस्थित योजना बनाकर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

 इसी  दौरान अगली बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के  संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया संभागायुक्त श्री सुचारी जिले के लिए रोल ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक पूर्ण किए गए तीनों चरणों की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में उप-जिला निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी तथा  संकल्प से समाधान अभियान के तहत संबंधित विभागों के सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!