Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

रविदास जयंती पर दमोह में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में दिखी समरसता और नारी शक्ति

रविदास जयंती पर दमोह में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में दिखी समरसता और नारी शक्ति

संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती पर मंगलवार को शहर श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा नजर आया। शहर के सभी 39 वार्डों से समाजजन जुलूस के रूप में एकत्रित होकर शाम करीब 4 बजे भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में हजारों लोगों की मौजूदगी ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।
एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा को-ऑपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड चौक, स्टेशन चौराहा, राय तिराहा और घंटाघर सहित प्रमुख मार्गों से होकर निकली। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के जयकारे लगाए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में सुसज्जित भव्य रथ पर संत शिरोमणि रविदास महाराज की प्रतिमा विराजमान रही, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों घोड़ा-बग्घी रथों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। वहीं सैकड़ों डीजे और बैंड-बाजों की भक्तिमय धुनों पर महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए।
शोभायात्रा का सबसे खास आकर्षण नारी सशक्तिकरण का संदेश रहा। बेटियां हाथों में तलवार लेकर घोड़े पर सवार होकर शोभायात्रा के आगे-आगे चलती रहीं। इस दृश्य ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की याद दिलाते हुए महिला शक्ति और आत्मविश्वास का प्रेरणादायी संदेश दिया।
शहर के साथ-साथ इमलाई, खजरी, पिपरिया, हिंदौनी सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाजजन शोभायात्रा में शामिल हुए। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया।
सिंध महा सभा ने गुरु गोविंद पार्क के सामने, दमोह विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने घंटाघर पर, सकल हिंदू महा सभा ने घंटाघर पर तथा बाल्मीकि जयंती समारोह समिति ने टाउनहॉल नगर पालिका के सामने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा में हजारों महिलाएं, बड़ी संख्या में बच्चे, युवा एवं समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने सभी सहयोगियों, सामाजिक संगठनों, प्रशासन, पुलिस एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!