रासेयो के सात दिवसीय शिविर के पाँचवे दिवस में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

दमोह। माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया के छात्र इकाई के गोद ग्राम मिर्जापुर, एवं छात्रा इकाई द्वारा ग्राम टीला में आयोजित एनएसएस शिविर के पाँचवें दिन विभिन्न जागरुकता गतिविधियाँ संपन्न हुईं। स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर की बाउंड्री वाल की पुताई की तथा गाँव के घरों की दीवारों पर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता स्लोगन लेखन कार्य किया। शिविर के अंतर्गत मिर्जापुर में नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. पी. एस. राजपूत की टीम ने ग्रामीणों की तथा सभी स्वयं सेवको की आँखों की जांच की। इसके पश्चात् स्वयं सेवकों के साथ बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम किया गया. बौद्धिक चर्चा में मुख्य अतिथि के रूप मिर्जापुर सरपंच श्री अजीत पटेल उपस्थित हुए विषय विशेषज्ञ कि रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनय वर्मा एवं श्री शेख ताज हसन बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ. सुधीर साहू, श्री चिन्मय सेन डॉ. देवेश, श्रीमति प्रियंका राजपूत, श्री राहुल कुर्मी, डाँ.शुक्ला सर, डाँ. पुष्कर सर, डॉ. सारिका मेडम, डॉ. रविता मेडम उपस्थित रहे। शिविर में एनएसएस छात्र इकाई/छात्रा इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. संध्या शर्मा ने सभी का आभार माना।



