पटेरा तहसील अन्तर्गत ग्राम कुण्डलपुर मे खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन करते हुए बिना नंबर का महिन्द्रा ट्रेक्टर जब्त समन्ना रोड न्यू दमोह क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुरम का ओव्हर लोड परिवहन पाए जाने पर डंपर जप्त प्रकरणो में गौण खनिज नियमो के तहत होगी कारवाई

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन मे खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई लगातार जारी है। आज 07 फरवरी को लगभग 1.30 बजे पटेरा तहसील अन्तर्गत ग्राम कुण्डलपुर मे रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच खनिज अमला द्वारा किया गया। उक्त ग्राम मे बिना नम्बर का महिन्द्रा ट्रेक्टर द्वारा बिना रायल्टी रेत का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया उसे जप्त कर पुलिस थाना पटेरा मे सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है। इसके अलावा उक्त दिनांक को समय लगभग रात 11 बजे समन्ना रोड न्यू दमोह से भ्रमण के दौरान मुरम का ओव्हर लोड परिवहन पाए जाने पर डंपर जप्त कर थाना कोतवाली दमोह मे सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
खनिज अधिकारी ने बताया उक्त प्रकरणो में गौण खनिज नियमो के तहत कारवाई प्रस्तावित की जावेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।