
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.के.अठ्या के निर्देशन में परिवार कल्याण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने सीएमएचओ सभाकक्ष में गत दिवस आयोजित बैठक में ऑनलाईन सॉफटवेयर एफपीएलएमआईएस की प्रगति, सामग्री प्रबंधन एवं परिवार नियोजन में उपयोगी एवं संस्था स्तर पर दी जा रही सेवाओं विशेषकर पीपीआईयूसीडी, अंतरा-छाया, माला-एन, कण्डोम की संस्थावार अद्यतन प्रगति एवं नई पहल किट वितरण समीक्षा, समुदाय स्तर पर की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस मौके पर संभागीय समन्वयक आईपास डेवलपमेण्ट फाउण्डेशन के प्रतिनिधि संजय, डीपीएम, डीसीएम, एएसओ, सभी ब्लॉकों के बीईई, बीसीएम मौजूद रहे।
एफपीएलएमआईएस समीक्षा
समीक्षा दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक माह सभी आशा कार्यकर्ता नियमित रूप से ऑनलाईन इण्डेंट दर्ज करायें, ताकि पोर्टल पर उनकी स्थिति सक्रिय प्रदर्शित हो सके। फार्मासिस्ट को निर्देशित किया कि वे परिवार नियोजन सामग्री की वर्तमान उपलब्धता की जानकारी एफ.पी. ग्रुप में साझा करें, जिससे सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ता इसके अनुरूप इण्डेंट कर सकें। बैठक दौरान स्पष्ट किया गया कि मांग अनुरूप सभी सामग्री जारी किये जाने पर ही पोर्टल ईश्यू प्रदर्शित होगा अन्यथा आंशिक ईश्यू की स्थिति बनी रहेगी।
नई पहल किट वितरण समीक्षा दौरान निर्देश दिये कि किट वितरण दौरान फोटो अपलोड़ करें, समुदाय स्तर पर नवदंपत्ति को वितरित की गई नई पहल किट की संख्या की ऑनलाईन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से की जाये।
बच्चों के जन्म अंतराल से जुडे ईएसबी कार्यक्रम की समीक्षा दौरान बीसीएम को निर्देश दिये कि नवदंपत्ति के प्रथम संतान में दो साल के अंतर की पात्रता का सत्यापन विवाह प्रमाण-पत्र अथवा विवाह कार्ड एवं प्रथम संतान के जन्म प्रमाण-पत्र के आधार पर सुनिश्चित किया जाये। पहले और दूसरे बच्चे में तीन साल का अंतराल का सत्यापन डिस्चार्ज कार्ड के आधार पर किया जाये। परिवार नियोजन संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु आशा कार्यकर्ताओं को हेल्प लाईन नम्बर 18002025862 सुबह 08 से रात्रि 08 पर संपर्क करने प्रेरित करें।



