“परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का शासकीय माध्यमिक शाला भिलौनी में स्मार्ट पैनल से हुआ सीधा प्रसारण
“परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का शासकीय माध्यमिक शाला भिलौनी में स्मार्ट पैनल से हुआ सीधा प्रसारण

दमोह : 06 फरवरी 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने एवं उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का शासकीय माध्यमिक शाला भिलौनी में स्मार्ट पैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने बताया कि परीक्षा को बोझ न मानकर एक अवसर के रूप में लेना चाहिए। साथ ही यह भी समझाया कि केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों को याद करने के बजाय पूरे पाठ्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करना अधिक लाभदायक होता है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के अवसर बढ़ते हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ स्किल का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है, बल्कि भविष्य में करियर निर्माण में भी मदद मिलती है।

