Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती माताओं की जॉच संपन्न

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती माताओं की जॉच संपन्न

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को  गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उदेदश्य से जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष स्वास्थ्य जॉच, उपचार एवं परामर्श क्लीनिक आयोजित किए गए।

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने बताया अभियान के तहत्  आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित सिविल अस्पताल हटा में गर्भवती महिलाओं की समग्र स्वस्थ्य जॉच की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगाए गये विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक दौरान गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया। अलग से ओ.पी.डी., बैठने की उचित व्यवस्था, जांच एवं प्रयोगशाला जांच के लिए पृथक से काउंटर बनाये गये। पेयजल एवं स्वल्पाहार के रूप में पौष्टिक-स्वादिष्ट खिचडी प्रदाय किया गया।

            इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने बताया कि शिविर में पूर्व से चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं एवं जिन गर्भवती की अनुमानित प्रसव तिथी माह फरवरी के दूसरे सप्ताह में है, ऐसी सभी महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 380 गर्भवती महिलाओं ने विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक में पहुंचकर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विकासखंड हिण्डोरिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आनू पहुंचे यहां पीएमएसएमए के तहत दी जाने वाली सेवाओं एवं ड्यू लिस्ट के तहत आने वाले हितग्राहियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डॉ. अठया ने नोहटा मेला क्षेत्र में बनाई गई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं प्रदायित सेवाओं का निरीक्षण किया।

प्रसव निर्धारित स्वास्थ्य संस्था में ही कराया जाए

            डॉ चटर्जी ने विकासखंड तेन्दूखेड़ा पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित पीएमएसएमए के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान क्लीनिक का संचालन प्रोटोकॉल अनुसार होना पाया गया। उन्होने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर अहम निर्देश दिये गये।

            डॉ. चटर्जी ने बैठक दौरान मौजूद सीएचओ, एएनएम, आशा सहयोगी को निर्देशित किया कि सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को नवीन गर्भवती की पहचान हेतु एलएमपी टेकिंग एवं माह में अनुमानित प्रसव तिथी वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर सतत् निगरानी रखें। महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में परिवारजनों को जानकारी दें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रसव निर्धारित स्वास्थ्य संस्था में ही कराया जाए।

इन विशेषज्ञों द्वारा दी गईं सेवाएं

            सिविल अस्पताल हटा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रवेन्द्र कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका छाबड़ा, पटेरा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा, तेन्दूखेड़ा में डॉ. रंजीता, बटियागढ़ में डॉ. कीर्ति पटेल, जबेरा मे डॉ. प्रियांशी चंचल एवं हिण्डोरिया में स्किल लैब प्रशिक्षित एएमओ ज्योति ने अपनी सेवाएं दी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!