प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती माताओं की जॉच संपन्न
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती माताओं की जॉच संपन्न

दमोह : 02 फरवरी 202 6प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित मातृत्व सेवाए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष स्वास्थ्य जॉच, उपचार एवं परामर्श क्लीनिक आयोजित किए गए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने बताया कि अभियान के तहत् आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित सिविल अस्पताल हटा में गर्भवती महिलाओं की समग्र स्वस्थ्य जॉच की गई। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने बताया कि संस्था स्तर पर पंजीकृत गर्भवती महिलाऐं जो गर्भावस्था के 7वें, 8वें एवं 9वें माह में हैं तथा सीवियर एनीमिया, मॉडरेट एनीमिया, पी.आई.एच. एवं जी.डी.एम.जैसी जोखिम स्थितियों से ग्रसित हैं, उनकी विशेष जॉच की गई। जॉच उपरांत समस्त जानकारी अनमोल पोर्टल पर संधारित किया गया।डॉ. चटर्जी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार सुरक्षित प्रसव के लिए उपयुक्त स्वास्थ्य संस्था जैसे जिला अस्पताल/सीएचसी/पीएचसी मेडिकल कॉलेज से मैप किया गया साथ ही जच्चा-बच्चा कार्ड एवं अनमोल पोर्टल पर भी संधारित किया गया। आशा सुपरवाईजर एवं आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया गया कि वे महिलाओं का स्वास्थ्य स्थिति के बारे में परिवारजनों को जानकारी दें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रसव निर्धारित स्वास्थ्य संस्था में ही कराया जाए।डॉ. चटर्जी ने बताया कि उच्च जोखिम गर्भवती का सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश आशा सुपरवाइजर को दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति अथवा रेफरल की आवश्यकता वाले प्रकरण में बीएमओ, बीपीएम एवं बीसीएम के समन्वय त्वरित रेफरल सुनिश्चित किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच हेतु पहुची गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था आयरन-कैल्शियम टैबलेट का वितरण भी किया गया तथा उन्हे संतुलित आहार, नियमित जांच एवं संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में भी परामर्श दिया गया।


